फरेंदा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी से अधीक्षक ने दस्तक अभियान टीम को रवाना किया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में अधीक्षक डॉ. एम.पी. सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर दस्तक अभियान की स्वास्थ्य टीम को रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर संचारी रोगों की रोकथाम व जागरूकता फैलाना है। अधीक्षक ने टीम को अभियान के दौरान स्वच्छता, टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।