फरेंदा: ग्राम फूलमनहा में मिशन शक्ति चौपाल का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फूलमनहा में थाना की मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध सहित विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया। टीम ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 102, 108, 1098 व 1930 की जानकारी दी। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह व महिला समृद्धि योजना