फरेंदा: फरेंदा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर हुआ निस्तारण
फरेंदा तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत दी गई। अधिकांश शिकायतें राजस्व, पुलिस, बिजली, खाद एवं रसद तथा पंचायत विभाग से संबंधित थीं