पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में स्कूटी सवार दो अपराधियों ने किराना दुकान पर की फायरिंग, पुलिस जांच कर रही है
शनिवार की रात 8:00 बजे गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो अपराधियों ने किराना दुकान पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गर्दनीबाग खान की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है।