माही नदी के दायां तटबंध पर टूटान की मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी
छपरा, 5 सितंबर 2026
माही नदी के दायां तटबंध के 7.5 किलोमीटर पर उत्पन्न टूटान, जो सुबह तक 12 मीटर था, बढ़कर 18 मीटर हो गया है। टूटान स्थल पर युद्धस्तर पर सुरक्षात्मक एवं मरम्मती के कार्य किए जा रहे हैं।
जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं स्थल पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित सभी संबंधित अधिकारी लगातार तटबंध पर उपस्थित रहकर कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि रात तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाए। सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवबल मौके पर उपलब्ध कराए गए हैं तथा कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, सुरक्षित स्थलों पर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों एवं नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
1 views | Saharsa, Bihar | Sep 5, 2026