सारण जिले के 07 प्रखंडों में 33 पंचायतों के 93 गांव बाढ़ प्रभावित, 2.05 लाख से अधिक आबादी प्रभावित
119 नाव एवं 06 बोट एंबुलेंस परिचालित, 377 पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में आश्रय; माही नदी के दायाँ तटबंध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी
छपरा 5 सितंबर,2026
सारण जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। जिले के 07 प्रखंडों की कुल 33 पंचायतों के 93 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां कुल 2,05,849 आबादी प्रभावित है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं राहत-बचाव कार्यों के लिए कुल 119 नाव एवं 06 बोट एंबुलेंस परिचालित हैं। बोट एंबुलेंस के माध्यम से आवश्यकता के अनुसार प्रभावित लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 377 पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में आश्रय दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में पॉलिथीन शीट, सूखा राहत राशन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री का
Saharsa, Bihar | Sep 5, 2026