सुल्तानपुर: धम्मौर पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों को समनाभार व शाहपुर सरकंडेडीह से किया गिरफ्तार,न्यायालय के समक्ष किया पेश
धम्मौर पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी में नामजद अभियुक्ता ज्योति पत्नी रमेश निवासी समनाभार व मारपीट के मामले के अभियुक्त राजाराम पुत्र श्रीराम निवासी शाहपुर सरकंडेडीह को समनाभार व ग्राम शाहपुर से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।