अटरू: अटरू के ग्रामीण क्षेत्र में लहसुन की निराई-गुड़ाई कार्य में आई तेजी
Atru, Baran | Nov 25, 2026 ग्रामीण क्षेत्र में लहसुन की फसल ने बढ़ाई महिला श्रमिकों की पूछ-परख, गांवों में मिल रहा रोजगार खेतों में निराई-गुड़ाई का काम तेज, मजदूरों की किल्लत; 300 रुपये से बढ़कर 500 रुपये तक पहुंची दैनिक मजदूरी अटरू,कुंजेड़,दीवाली, मायथा, उदपुरिया, रामपुरिया, आटोन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लहसुन की फसल में निराई-गुड़ाई का कार्य जोर पकड़ने लगा है।