गोबिंदपुर राजनगर: फ्लाईएश से खेत तालाब में तब्दील, किसानों की परेशानी बढ़ी; मुआवजे और गढ़वाल निर्माण की मांग
राजनगर थाना से महज एक किलोमीटर दूर मुरुमडीह पुल के समीप निजी जमीन पर डाले गए फ्लाईएश डस्ट के कारण आसपास के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद खेतों में पानी जमा होने से स्थिति ऐसी हो गई है कि कई खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। किसानों का कहना है कि करीब 3 से 4 फीट तक जलजमाव होने के कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर है। बताया गया कि एक न