गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर में दुर्घटनाग्रस्त हायवा से टकराई तेज रफ्तार बाइक, जमशेदपुर निवासी की मौत
राजनगर –चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर मुरुमडीह जाहेरथान के समीप मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी निवासी 45 वर्षीय संजीव कुमार प्रधान के रूप में की गई है। घटना शाम करीब सात बजे की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार प्रधान अपनी स्पलेंडर सुपर मोटरसाइकिल से चाईबासा की ओर से