बक्सर: उमरपुर घाट पर डूबे दो युवक, दोनों युवकों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला
Buxar, Buxar | Mar 26, 2024 बक्सर सदर प्रखंड के उमरपुर गंगा घाट पर दो युवक गंगा में स्नान करने के दौरान डूब गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद काफी खोजबीन के साथ स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाल दिया है। जिन्हें लोग सदर अस्पताल लेकर रवाना हो गए है। दोनों युवक मझरिया गांव के हरिजन टोला के निवासी बताए गए हैं।