बक्सर: बक्सर समेत जिले में होली का उत्साह चरम पर, युवाओं ने खोली कुर्ता फाड़ होली
Buxar, Buxar | Mar 26, 2024 मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में होली का उत्साह चरम पर है। बताते चले कि सुबह से ही बच्चों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे एक दूसरे पर रंग डाल रहे हैं तो वहीं युवाओं में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सभी 11 प्रखंडों में धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। कहीं फाग गाए जा रहे हैं तो कहीं एक दूसरे पर रंग डाले जा रहे हैं।