बक्सर: दुष्कर्म का आरोपी भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव से किया गया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 26, 2024 बक्सर महिला थाने की पुलिस ने भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव निवासी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार धर्मवीर गोंड़ के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाना के एक गांव की युवती का यौन शोषण करने की शिकायत की गई थी। इसको लेकर बक्सर महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया था।