बक्सर: चीनी मिल स्थित वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लगाया अबीर गुलाल
Buxar, Buxar | Mar 26, 2024 नगर के चीनी मिल स्थित वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एमपी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व पारंपरिक पर्व है।