नौकरी चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ गिरिडीह भाजपा ने किया हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र राय समेत कई हुए शामिल
गिरिडीह
जेपीएससी सीजीएल मामले में गिरिडीह भाजपा का जोरदार प्रदर्शन शनिवार को हुआ। इस दौरान विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रवींद्र राय, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के साथ पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजपा नेता चुन्नूकांत, सुरेश साहू, दिलीप वर्मा, संदीप डांगीच, लक्ष्मण सिंह, विनीता कुमारी, बबली देवी साहू, मनोज साहू, अरविंद बरनवाल समेत काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
स्टेडियम में जुटने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम बैनर और तख्ती लिए स्टेडियम से निकला। और हेमंत सरकार विरोधी नारेबाजी करते जुलुश के शक्ल में न्यू समाहरणालय के समीप पहुंचा। जहां न्यू समाहरणालय के गेट पर युवा मोर्चा के नेता संजीव कुमार गुड्डू, मिथुन चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता, उज्जवल साहू समेत अन्य नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर शब्दों के तीर चलाए। नौकरी चोर गद्दी छोड़ के नारे