ग्रामीण बैठक के बाद राशन बंद होने का आरोप! ब्लॉक से अनुमंडल तक शिकायत, अब RTI से मांगा पूरा रिकॉर्ड
📍 धनवार। धर्मपुर पंचायत के गादी गांव की रिंकू देवी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उनका आरोप है कि इसके बाद फरवरी माह से उन्हें राशन मिलना बंद कर दिया गया।
रिंकू देवी के अनुसार, राशन मांगने पर डीलर की ओर से कथित तौर पर “जहां जाना है चले जाओ, राशन नहीं देंगे” जैसा जवाब दिया गया। मामले को लेकर उन्होंने ब्लॉक से लेकर अनुमंडल स्तर तक शिकायत की है।
अब मामले में नया मोड़ आया है। रिंकू देवी ने सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत दुर्गा स्वयं सहायता समूह से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों की जानकारी मांगी है।
RTI में समूह गठन पंजी, चक्रीय निधि, आमसभा की कार्यवाही, बैठकों एवं निर्णयों के अभिलेख सहित वर्ष 2010 से 2012 तक के भंडार, निर्गमादेश, कैशमेमो, भंडार पंजी और वितरण पंजी की सत्यापित प्रतियां मांगी गई हैं।
❓ आखिर राशन बंद होने की वजह क्या थी?
📄 RTI से सामने आने वाले रिकॉर्ड में क्या खुलासा होगा?
🔎 क्या पूरे मामले की तस्वीर दस्तावेज सामने आने के बाद साफ होगी?
अब निगाहें RTI के जवाब पर टिकी हैं।
#धनवार #गिरिडीह #राशन #RTI #जनसमस्या #राशनवितरण #गादी #धर्मपुर #PNAnewsIndia