गिरिडीह के देवरी में तस्करी के लिए जा रहे चार लाख रुपए मूल्य के अवैध शराब के स्टॉक जब्त, एक पिकअप वैन बरामद
गिरिडीह
देवरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर शाम को चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर सांखो गांव के पास शराब लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की 902 बोतल शराब और 450 कैन बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। शराब की यह खेप बिहार की ओर ले जाई जा रही थी। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि देवरी थाना क्षेत्र के रास्ते एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर सांखो गांव के पास संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या बीआर 39 के 8566 को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन कफरार