Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
rajendra6317861
कहां का मामला है ?? क्या सही है ??
Dhanwar, Giridih
| Sep 12, 2026
MORE NEWS
Dhanwar, Giridih | Sep 12, 2026
नौकरी चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ गिरिडीह भाजपा ने किया हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र राय समेत कई हुए शामिल गिरिडीह जेपीएससी सीजीएल मामले में गिरिडीह भाजपा का जोरदार प्रदर्शन शनिवार को हुआ। इस दौरान विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रवींद्र राय, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के साथ पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजपा नेता चुन्नूकांत, सुरेश साहू, दिलीप वर्मा, संदीप डांगीच, लक्ष्मण सिंह, विनीता कुमारी, बबली देवी साहू, मनोज साहू, अरविंद बरनवाल समेत काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। स्टेडियम में जुटने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम बैनर और तख्ती लिए स्टेडियम से निकला। और हेमंत सरकार विरोधी नारेबाजी करते जुलुश के शक्ल में न्यू समाहरणालय के समीप पहुंचा। जहां न्यू समाहरणालय के गेट पर युवा मोर्चा के नेता संजीव कुमार गुड्डू, मिथुन चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता, उज्जवल साहू समेत अन्य नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर शब्दों के तीर चलाए। नौकरी चोर गद्दी छोड़ के नारे
Dhanwar, Giridih | Sep 12, 2026
गिरिडीह के देवरी में तस्करी के लिए जा रहे चार लाख रुपए मूल्य के अवैध शराब के स्टॉक जब्त, एक पिकअप वैन बरामद गिरिडीह देवरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर शाम को चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर सांखो गांव के पास शराब लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की 902 बोतल शराब और 450 कैन बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। शराब की यह खेप बिहार की ओर ले जाई जा रही थी। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि देवरी थाना क्षेत्र के रास्ते एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर सांखो गांव के पास संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या बीआर 39 के 8566 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन कफरार
Dhanwar, Giridih | Sep 12, 2026
गिरिडीह, जमुआ पिंडरसोत। Group of YDI 10+2 Public School, पिंडरसोत में दिवंगत सुदिव कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में JMM नेता मुस्लिम अंसारी, विद्यालय के चेयरमैन सूर्यकांत वर्मा, प्रधानाध्यापक दिनेश्वर प्रसाद कुशवाहा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने दिवंगत सुदिव कुमार सोनू की तस्वीर पर अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विद्यालय परिसर में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत सुदिव कुमार सोनू के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की।
Dhanwar, Giridih | Sep 12, 2026
🚨 वायरल पोस्ट | आंगनबाड़ी केंद्र की शिकायत पर जांच 📍 मेदिनीनगर: रमगढ़ प्रखंड के मायापुर-छितरा गांव में आंगनबाड़ी सेविका निर्मला देवी के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत के बाद अब जांच शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को दिए शिकायत आवेदन में आरोप लगाया था कि आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन नहीं होता और सेविका महीने में केवल एक-दो बार ही केंद्र आती हैं। इससे छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर असर पड़ने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और केंद्र के संचालन एवं व्यवस्थाओं की जांच की। वहीं, जांच के बाद तैयार रिपोर्ट भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद मामला फिर चर्चा में है। 🔎 अब सबसे बड़ा सवाल— अगर शिकायत सही पाई गई है तो क्या सेविका पर कार्रवाई होगी? और यदि आरोप सही नहीं हैं, तो जांच रिपोर्ट में क्या सच्चाई सामने आई है? 👉 जांच रिपोर्ट में क्या निकला? आपकी नजर में मामले की सच्चाई क्या है? कमेंट में बताएं। #मेदिनीनगर #आंगनबाड़ी #जांच #ग्रामीणोंकीशिकायत #झारखंडन्यूज़ #PNA_News_India
Dhanwar, Giridih | Sep 12, 2026
ग्रामीण बैठक के बाद राशन बंद होने का आरोप! ब्लॉक से अनुमंडल तक शिकायत, अब RTI से मांगा पूरा रिकॉर्ड 📍 धनवार। धर्मपुर पंचायत के गादी गांव की रिंकू देवी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उनका आरोप है कि इसके बाद फरवरी माह से उन्हें राशन मिलना बंद कर दिया गया। रिंकू देवी के अनुसार, राशन मांगने पर डीलर की ओर से कथित तौर पर “जहां जाना है चले जाओ, राशन नहीं देंगे” जैसा जवाब दिया गया। मामले को लेकर उन्होंने ब्लॉक से लेकर अनुमंडल स्तर तक शिकायत की है। अब मामले में नया मोड़ आया है। रिंकू देवी ने सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत दुर्गा स्वयं सहायता समूह से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों की जानकारी मांगी है। RTI में समूह गठन पंजी, चक्रीय निधि, आमसभा की कार्यवाही, बैठकों एवं निर्णयों के अभिलेख सहित वर्ष 2010 से 2012 तक के भंडार, निर्गमादेश, कैशमेमो, भंडार पंजी और वितरण पंजी की सत्यापित प्रतियां मांगी गई हैं। ❓ आखिर राशन बंद होने की वजह क्या थी? 📄 RTI से सामने आने वाले रिकॉर्ड में क्या खुलासा होगा? 🔎 क्या पूरे मामले की तस्वीर दस्तावेज सामने आने के बाद साफ होगी? अब निगाहें RTI के जवाब पर टिकी हैं। #धनवार #गिरिडीह #राशन #RTI #जनसमस्या #राशनवितरण #गादी #धर्मपुर #PNAnewsIndia
Dhanwar, Giridih | Sep 12, 2026
Dhanwar, Giridih | Sep 11, 2026
Dhanwar, Giridih | Sep 11, 2026