उनियारा: टोंक में जमीन धंसने से आधा दर्जन कुएं ढह गए, किसानों को भारी नुकसान
Uniara, Tonk | Nov 24, 2026 टोंक के रूपवास, कल्याणपुरा और गुदलिया गांवों में सोमवार रात अचानक जमीन में हलचल से करीब 6 कुएं ढह गए। विद्युत मोटर व उपकरण भी मलबे में दब गए, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। प्रभावित किसानों ने तुरंत मौके पर निरीक्षण और सरकारी आर्थिक सहायता की मांग की है। प्रशासन जांच में जुटा है।