डेगाना: पालड़ी कलाँ में छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
Degana, Nagaur | Apr 17, 2024 पालड़ी कलाँ के सरकारी विद्यालय के बाबू ने छात्र को पीटा है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जहां से अदालत के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसके बाद आरोपी को कोर्ट से जमानत भी मिल गई। इस पूरे मामले में परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।