पदमपुर: 74LNP गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के कान से बाली छीनकर फरार, मामला दर्ज
पदमपुर के 74 एलएलपी गांव में बाइक सवार बदमाश एक महिला के कान से बाली छीनकर फरार हो गए। घमुडवाली थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी भाभी रास्ते से जा रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश भाभी के कानों से बाली छीनकर फरार हो गए इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुक्दमा दर्ज।