पदमपुर: गजसिंहपुर में स्थित जिम में महिला के साथ अश्लील हरकत, पुलिस में दर्ज किया मामला
गजसिंहपुर में फिटनेस जिम में महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा कि वह जिम में गई थी इस दौरान 19FF गांव के युवक के द्वारा उसके साथ अश्लील हरकत की गई।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।