पदमपुर के व्यापार मंडल भवन में यूथ कांग्रेस के द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे किया।इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं दो दिन पहले श्रीगंगानगर के महिला थाना अधिकारी की ज्योति नायक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।2 मिनट का मौन रख कर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।