बिंदकी: कुंवरपुर और शहबाजपुर में दो लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के शहबाजपुर के जगदीश उम्र 55 वर्ष ने शराब पीने के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार की देर शाम 7:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उधर मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में युवक आशीष उम्र 22 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।