बीरपुर: भोला हत्याकांड: एफएसएल टीम ने की जांच, मुख्य आरोपी के घर पर पुलिस बल तैनात
वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा–मोहनपुर बहियार में 12 वर्षीय बालक भोला कुमार की हत्या के मामले में एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने हत्या से जुड़े अहम साक्ष्यों को जांच के लिए अपने साथ ले गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 पंकज कुमार ने तीन नाबालि समेत संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की।