वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा गांव से बीते 16 दिसंबर से लापता 12 वर्षीय बालक भोला कुमार का शव शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सरौंजा–मोहनपुर बहियार स्थित गन्ने के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।