कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने मवेशी से लोड वाहन को पकड़ा, मामले की जांच जारी
कोडरमा पुलिस ने गुरुवार को रांची पटना रोड एसपी आवास के समीप मवेशी लोड एक मिनी ट्रक को पकड़ा है। कोडरमा की तरफ से तिलैया जा रही मिनी ट्रक संख्या JH 05 DD 4691 में मवेशी लोड पाए जाने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन में 7 गाय और 7 गाय के बच्चे लोड पाए गए। फिलहाल पुलिस कागजातों की जांच कर रही है।