कोडरमा: जेजे कॉलेज में दूसरे की परीक्षा लिखते हुए फर्जी युवक धराया, कॉलेज प्रशासन ने युवक को किया पुलिस के हवाले
जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में बुधवार को BA सेमेस्टर-3 परीक्षा के दौरान C-5 रूम में फर्जी परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा गया। युवक की पहचान नीरज कुमार, पिता-प्रयाग साव,नवलशाही के रूप में हुई है। बतादें की बुधवार को पहली पारी में डिजिटल एजुकेशन विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी। गुरुवार को पकड़े गए युवक को लेकर अग्रिम कार्रवाई कोडरमा थाना के द्वारा की जा रही है।