कोडरमा: तिलैया डैम पर्यटन स्थल से बदलकर बन चुका है शराबियों का अड्डा, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं : सरजू वर्मा, मुखिया बड़की धमराय
तिलैया डैम ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की धमराय निवासी समीर अंसारी पिता साबिर अंसारी का बीती रात लगभग 8 बजे दूसरी ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार बाइक जेएच 02 बीएफ 5408 ने टक्कर मार दी जिसके वजह से मौके पर मृत्यु हो गयी थी। मामले को लेकर गुरुवार को मुखिया सरजू वर्मा ने बताया की तिलैया डैम शराबियों का अड्डा बन चुका है।शराब बिक्री पर अविलंब जिला प्रशासन लगाए रोक।