कोडरमा: गांधी स्कूल रोड में मकान मरम्मत के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरकर एक मजदूर की मौत
तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड में गुरुवार को एक घर में मरमत्ति का कार्य करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चतरा जिले के मयूरहंड निवासी प्रकाश कुमार सिन्हा उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गैस गोदाम गली में किराए पर रहता था.