कोडरमा: जिले भर में 25 से27अगस्त तक पल्स पोलियो अभियान के सफलता को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में 25 से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।25 अगस्त को बूथ का आयोजन कर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी। इसके अलावे 26 व 27 अगस्त को स्वास्थ्य सहिया व सेविका द्वारा घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी।