पटना ग्रामीण: पटना: भूमि और आवास आवंटन में गड़बड़ी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जांच के आदेश दिए
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे इस बात की जानकारी दी है कि पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत सेतु प्रबंधन के समीक्षा के क्रम में गंगा पुल परियोजनाओं के तहत भूमि और आवास के आवंटन में हुई गड़बड़ी के जांच के आदेश उन्होंने दे दिए हैं। मौके पर उन्होंने समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय को भी लेकर जानकारी दी है।