पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर AC टिकट होने के बावजूद यात्री प्लेटफॉर्म पर ही रह गए, पुलिस के कहने पर भी ट्रेन का दरवाजा नहीं खुला
पटना जंक्शन पर शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे मगध एक्सप्रेस ट्रेन का दरवाजा अंदर से यात्रियों ने बंद कर रखा था पुलिस के कहने पर भी ट्रेन में बैठे यात्रियों ने ट्रेन का दरवाजा नहीं खोला। प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन का दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की इस दौरान एक यात्री दरवाजे पर पत्थर मारता भी दिखा लेकिन दरवाजा नहीं खुला।