पटना ग्रामीण: कुंभ नहाने गई महिला भटकते हुए पहुंची पटना रेलवे स्टेशन, कोतवाली थाना की पुलिस कर रही है सहयोग
कुंभ नहाने गई महिला भटकते हुए पटना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को शाम 7 बजे पहुंची। वही वह इधर-उधर भटक रही तभी कोतवाली थाना की पुलिस उसे थाने में लाई है और उसका सहयोग कर रही है। बताते चलें कि? महिला अपना घर हवाई अड्डे के पास बता रही है लेकिन इसके आगे वह कुछ भी बताने में असमर्थ है।