रायडीह: केपुर-केराडीह मुख्य मार्ग पर 3 किलोमीटर कीचड़ भरी सड़क से ग्रामीण परेशान
Raidih, Gumla | Aug 20, 2026 रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केपुर से केराडीह मुख्य मार्ग तक करीब तीन किलोमीटर का रास्ता इन दिनों ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बरसात के कारण पूरी सड़क कीचड़ से भर गई है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।मुख्य मार्ग तक पहुंचने के बाद ही ग्रामीण मांझाटोली, रायडीह बाजार और स्कूल तक आसानी से पहुंच पाते है