डुमरांव: डुमरांव में सम्मोहन गिरोह का आतंक, बाजार में दो महिलाओं से लाखों के गहने उड़ाए; पहले भी हुई हैं ऐसी वारदातें
Dumraon, Buxar | Aug 7, 2026 डुमरांव में इन दिनों महिलाओं को झांसा देकर गहनों की चोरी करने वाले गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला अकालुपुर गांव से जुड़ा है, जहां दो महिलाओं को कथित रूप से हिप्नोटाइज कर उनके लाखों रुपए के गहने उड़ा लिए गए। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।