नावकोठी: समसा में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन,उनके कृतित्व पर लोगों ने डाले प्रकाश
समसा में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह ने किया। संचालन शोषित समाज दल के नेता धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जिले भर से आए विभिन्न जन संगठनों के विद्वान बुद्धिजीवियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया। लोगों ने उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।