नावकोठी: हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवपुरा में बंध्याकरण शिविर का आयोजन,10 महिलाओं का किया गया सफलतापूर्वक ऑपरेशन
हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवपुरा में बुधवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 10महिलाओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि महिलाओं का प्रेगनेंसी हीमोग्लोबिन सहित अन्य चीजों के जांच के उपरांत बंध्याकरण किया गया। इसमें सफलतापूर्वक सर्जन डॉ अनिल कुमार ने महिलाओं का ऑपरेशन किया,तथा आवश्यक दवा दी।