नावकोठी: चक्का और ररिऔना के बीच पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया विदेशी शराब,कारोबारी के विरुद्ध छापेमारी जारी
नावकोठी पुलिस ने चक्का और ररिऔना के दरम्यान विदेशी शराब का 600 बोतल बरामद किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में कार को तेज गति से भागते देखा,उसका पीछा करने पर उससे 375 ML का रॉयल स्टैग का विदेशी शराब की 600 बोतलें बरामद की गई। इसका खुले बाजार में लगभग तीन से चार लाख रुपया अनुमान लगाया गया है।