नावकोठी: नावकोठी के विमर्श कक्ष में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के लिए पदाधिकारियों की बैठक,7 अगस्त तक लक्ष्य हासिल करना का निर्देश
प्रखंड मुख्यालय के विमर्श कक्ष में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड निर्माण के समीक्षा हेतु विभागीय पदाधिकारी एवं जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के साथ संयुक्त बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीवी पांडे ने किया। उन्होंने सभी कर्मियों से समीक्षा के उपरांत प्रखंड में स्वास्थ्य कार्ड निर्माण को 7 अगस्त तक लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।