देवसर: बरगवां पुलिस ने कामरेड संजय नामदेव को किया नजरबंद, कम्युनिस्ट पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया
जिले में आज भाजपा के मंत्री प्रहलाद पटेल का आगमन हुआ जिसको लेकर तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को नजर बंद किया गया। इसके बाद वर्गमन निवासी कामरेड संजय नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा और आरएसएस के लोग कहते हैं कि वामपंथी भारत से खत्म हो रहे हैं लाल झंडे का अस्तित्व खत्म हो रहा है लेकिन इन्हें सबसे ज्यादा डर भी लाल झंडे से ही लगता है ।