देवसर: वरगवा के बागाडिह में ग्रामीणों ने ब्लैक डायमंड कंपनी का किया विरोध
बरगवां थाना क्षेत्र के बागाड़ीह में स्थित ब्लैक डायमंड कंपनी का गांव के उप सरपंच व ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है। ग्राम पंचायत बागाडिह के उप सरपंच ने बताया कि ब्लैक डायमंड नाम की बारूद फैक्ट्री का प्लांट लग रहा है उसी को लेकर गांव की बैगा जनजाति के लोग मेरे पास आकर कहा कि गांव में बारूद फैक्ट्री लग रही है। गांव के बगल में नदी है। जो दूषित हो सकता है।