देवसर: देवसर में तेंदूपत्ता की खरीद शुरू, ₹4000 प्रति मानक बोरा की दर से होगी खरीद, 1.73620.000 मानक बोरा खरीदने का लक्ष्य
वन मंडल/जिला यूनियन सिंगरौली अंतर्गत तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2025 में 173620.000 मानक बोरा का लक्ष्य संघ मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्धारित किया गया है जिसकी प्राप्ति हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है एवं उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इस कार्यालय द्वारा पर्यवेक्षण अधिकारी / नोडल अधिकारियों की 75 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में नियुक्ति की गयी है।