देवसर: देवसर के ग्राम पंचायत चटनिहा की आदिवासी महिला सरपंच ने रोजगार सहायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
जनपद पंचायत क्षेत्र देवसर के ग्राम पंचायत चटनिहा की आदिवासी महिला सरपंच रोजगार सहायक के कारगुजारी से त्रस्त होकर पिछले एक साल से जिला पंचायत सीईओ के यहां शिकायत की जा रही है। लेकिन जिला पंचायत सीईओ नोटिस तक ही कार्रवाई को सीमित कर रखा है। समस्या का निराकरण करने साहस नही जुटा पा रहे हैं। कहीं न कहीं राजनीति के साथ-साथ अन्य स्त्रोत सामने आ रहे हैं।