सोरांव: वीरभानपुर के जग लाल जगत बहादुर पटेल इंटरमीडिएट में लकी ड्रा कार्यक्रम में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत
इलाके के वीरभानपुर स्थित जग लाल जगत बहादुर पटेल इंटर कॉलेज में लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल और रानीगंज के विधायक डॉ. आरके वर्मा ने मेधावी रागिनी पटेल, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रिया पटेल, शिखा पटेल और रिया को साइकिल, गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, लकी ड्रा से किसानों को सम्मानित किया गया।