बिहटा: सिकंदरपुर गांव एवं पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया बैठक
Bihta, Patna | Sep 9, 2026 बिहटा के सिकंदरपुर गांव एवं पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बैठक किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और प्रतिनिधि ने कहा कि अगर नगर परिषद में सिकंदरपुर को शामिल किया जाएगा तो इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते हुए विरोध जताया जाएगा।