शिवपुरी नगर: शहर में राजस्व और खनन विभाग ने पत्थर, फर्सी, रेत और ईंट के फड़ों पर की कार्रवाई, मामले दर्ज किए
शिवपुरी शहर में आज राजस्व विभाग और माइनिंग विभाग की टीम ने शहर में अवैध रूप से संचालित रेत-गिट्टी और ईंटों के फड़ों पर कार्यवाही को अंजाम दिया हैं। टीम में एसडीएम उमेश कौरव, तहसीलदार भूषण शर्मा सहित माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। शिवपुरी एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि शहर में अवैध रूप से खनिज भंडारण की शिकायत कलेक्टर से की गई थी।