शिवपुरी नगर: बैराड़ में पैसों की मांग को लेकर मिल रही धमकी को लेकर युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास, SP से की गई शिकायत
बैराड़ की वाली मोहिनी नामदेव ने बताया कि उसके पति पंकज नामदेव पुत्र रामचरण नामदेव ने काम धंधे के लिए कुछ पैसे कुपेड़ा गांव के रहने वाले केशव यादव से लिए थे। लेकिन केशव यादव के द्वारा पांच लाख रूपये की मांग की जा रही थी। पैसा ना देने पर उसके पति पंकज के साथ कई बार मारपीट भी की गई थी। जिससे कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।