शिवपुरी नगर: पत्रकार पर हमले के बाद सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, गजराज रावत को जिलाबदर करने और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
शिवपुरी शहर के सभी संगठनों के पत्रकारों ने आज शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री के नाम एएसपी को ज्ञापन सोपा हैं. बता दें कि कल पत्रकार देवेंद्र समाधिया पर मुरम माफिया गजराज सिंह रावत ने कवरेज के दौरान हमला कर दिया था. और अपहरण का प्रयास भी किया था. इसके बाद आज संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम एएसपी को ज्ञापन सौंपा हैं.