शिवपुरी नगर: जैरावन गांव के युवक की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, विरोध करने पर धमकी दी गई, एसपी से की शिकायत
अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जैरावन के रहने वाले भरत बघेल पुत्र नथुआ बघेल ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी जमीन पर गांव के ही कुछ जाटव समाज के लोगो ने जबरदस्ती टपरिया बना ली हैं और वह उस पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसका उसने विरोध किया तो वह झूठे हरिजन एक्ट में फांसने की धमकी देते हैं। जिसकी शिकायत उसने आज एसपी से की है।